10+Gumla jile me ghumne ki jagah | गुमला जिले में घूमने की जगह

Gumla jile me ghumne ki jagah- गुमला झारखंड राज्य का एक प्रमुख जिला है ,जो रांची से 95 किलोमीटर दूरी पर है यह जिला रांची में ही था 1983 ईस्वी में रांची से हटकर गुमला जिला बनाया गया। गुमला जिला के चारों तरफ पहाड़ियों और घनी जंगल है जो की गुमला जिला झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमा पर है, शंख नदी झारखंड छत्तीसगढ़ को अलग करती है. गुमला में भी अनेकों नदी है, जैसे उत्तर कोयल , दक्षिण कोयल एवं शंख नदियां बहती है। गुमला में बहुत सारे घूमने की जगह है (Tourist Places in Gumla) जानते हैं इस आर्टिकल्स के माध्यम से –

Table of Contents

बिरसा मुंडा एंगो पार्क गुमला – Birsa Munda Ango Park Gumla jile me ghumne ki jagah

Gumla jile me ghumne ki jagah

बिरसा मुंडा एंगो पार्क गुमला जिला का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है,जो की गुमला जिला का एक गोकुल नगर में जसपुर रोड पर स्थित है, इस पार्क में सभी प्रकार के फूल देखने के लिए मिलेंगे, जिससे पार्क बहुत सुंदर दिखाई देता है बहुत सारे जानवर का स्टेचू भी है यहां पर छोटे-छोटे तालाब एवं झील भी है, जिसे में वोटिंग का आनंद ले सकते हैं यहां पर जाना बहुत आसान है क्योंकि यहां पर  मुख्य सड़क भी बना हुआ |

सेंट पैट्रिक कैथेड्रल गुमला – St. Patrick’s Cathedral Gumla

Gumla jile me ghumne ki jagah

सेंट पैट्रिक कैथेड्रल गुमला एक प्रमुख धार्मिक स्थल है या इसाई धर्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है क्योंकि झारखंड राज्य का सबसे बड़ा चर्च में से एक है ,यहां पर चर्च रोमन कैथोलिक चर्च है इस जगह पर 25 दिसंबर के दिन बहुत बड़ा फंक्शन होता है जिसे देखने के लिए पूरा गुमलावासी आते हैं यहां पर आपको परमेश्वर यीशु मसीह जी का प्रतिमाएं देखने के लिए मिलते हैं|

महा सदाशिव मंदिर गुमला – Maha Sadashiv Temple Gumla

Gumla jile me ghumne ki jagah

महा सदाशिव मंदिर गुमला जिला का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जो गुमला शहर से 15 किलोमीटर दूर पर मरदा ग्राम में स्थित है यहां पर भगवान शिव जी का विराट रूप देख सकते हैं भगवान शिव का अद्भुत प्रतिमाएं हैं, इस प्रतिमाएं में भगवान बहुत सारे का सिर एवं हाथ है, यह प्रतिमा काले पत्थर से बना हुआ है जो की बहुत आकर्षक है यहां ज्यादातर लोग सावन के सोमवार और महाशिवरात्रि के दिन बहुत सारे भक्तों दर्शन के लिए आते हैं ,यह मंदिर प्रातः 7:00 से 2:00 बजे तक खुला रहता है इस मंदिर के अंदर में प्रसाद का भी दुकान मिल जाएंगे | मंदिर के बाहर एक सुंदर सा गार्डन भी है, जिसे में फूलों का प्लांट देखने के लिए मिलेंगे, जो की बहुत आकर्षक है |

बासुदेव कोना शिवा मंदिर गुमला – Basudev Kona Shiva Temple Gumla

Gumla jile me ghumne ki jagah

बासुदेव कोना शिवा मंदिर गुमला जिला का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जो की गुमला जिला का नवागढ़ में स्थित है यह एक प्राचीन मंदिर है जिसके गर्भ गृह में प्राचीन पत्थर से शिवलिंग बना हुआ है, यहां पर हनुमान जी का भी प्रतिभाएं बना हुआ है यह स्थान देखने में बहुत सुंदर है ,यहां से कुछ दूर में बासुदेव कोना डैम देखने के लिए मिलेंगे ,जो बरसात के दिन में बहुत सुंदर एवं आकर्षक दिखाई देता है आप चाहे तो यहाँ जाकर घूम सकते हैं |

बाघमुंडा जलप्रपात गुमला – Baghmunda Falls Gumla

Gumla jile me ghumne ki jagah

बाघमुंडा जलप्रपात गुमला जिला का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है यह मुख्य हाईवे सड़क के बसिया प्रखंड में स्थित है, जो की जलप्रपात दक्षिण कोयल नदी पर बना हुआ है , यह जलप्रपात का पानी चट्टानों के बीच में बहता है जिसे देखने में बहुत सुंदर एवं आकर्षक आकर्षक लगता है। जलप्रपात के नीचे तरफ नदी में रेत का मैदान है जिसे देखने के लिए बहुत-बहुत दूर से आते हैं यहां पर हनुमान जी का मंदिर भी है सूर्यास्त के समय बहुत सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है ,यहां पर पिकनिक के लिए बहुत अच्छा जगह है|

श्री बुढ़ा महादेव मंडा धाम गुमला – Shree Budha Mahadev Manda Dham Gumla

श्री बुढ़ा महादेव मंडा धाम गुमला जिले का एक प्रमुख शिव मंदिर है जो गुमला जिले के देवगांव में स्थित है यह मंदिर बहुत पुरानी है, यहां पर एक गुफा है जिस में शिवलिंग विराजमान है, इस गुफा में शिव ,पार्वती और गणेश ,कार्तिक का प्रतिमा भी है |यह गुफा पक्का का बना दिया गया है यहां जाकर घूम सकते हैं और भगवान का दर्शन कर सकते हैं यहां पर सावन का महीना में ज्यादातर लोग  आते हैं।

गोबर सिल्ली गुमला – Gobar Silli Gumla

गोबर सिल्ली गुमला जिला का एक दर्शनीय स्थान है जो कि गुमला जिले के पालकोट ब्लॉक में स्थित है यहां पर एक बड़ी चट्टान है दूसरी बड़ी चट्टान पर कई सालों से एक दूसरे से बैलेंस बनाकर रखा हुआ है इसलिए चट्टान को बैलेंस रॉक भी बोलते हैं यह चट्टान भूकंप ,हवा और पानी से बहुत आया लेकिन जैसे के तैसे है, इसी को लोग बहुत दूर-दूर से देखने के लिए आते हैं, झारखंड का अनोखा स्थान है|

घोड़लता गुफा पालकोट गुमला – Ghodlata Cave Palkot Gumla

Gumla jile me ghumne ki jagah

घोड़लता गुफा पालकोट गुमला जिला का एक और पर्यटन स्थल है यह भी गुमला जिला का पालकोट ब्लॉक में स्थित है यह गुफा के बारे में बताया जाता है की रामायण के समय बाली सुग्रीव ने यही बंद किया था इसलिए से इस गुफा का नाम सुग्रीव गुफा भी कहा जाता है | यह गुफा देखने लायक है |

बाबा टांगीनाथ धाम मंदिर गुमला – Baba Tanginath Dham Temple Gumla

Gumla jile me ghumne ki jagah

बाबा टांगीनाथ धाम मंदिर गुमला जिले का एक धार्मिक स्थल है यहां पर शिव भगवान का मंदिर है जो की पत्थर से ही बना हुआ है समय के साथ यह मंदिर नष्ट होते जा रहा है मंदिर के अंदर में शिवलिंग दर्शन के लिए मिलते हैं अब यहां पर नया मंदिर बना हुआ है जिसमें शिवलिंग भी स्थापना हुआ है यहां पर 108 से लिंग को अलग-अलग प्रकार के देखने के लिए मिलेंगे यहां पर देवी देवताओं विष्णु भगवान सूर्य भगवान गणेश भगवान का प्रतिमाएं है|
बाबा टांगीनाथ धाम पहाड़ियों पर स्थित है ,जहां पर जाने के लिए सीढ़ी से होकर जाना पड़ता है, यह मंदिर घनी जंगल में स्थित है यहां पर जाने के लिए कार या बाइक से जा सकते हैं यहां पर पार्किंग के लिए भी सुविधा है, यहां पर फरसा भी है जो कि अभी तक जंग नहीं लगा है कहा जाता है यह फरसा परशुराम भगवान का है।

जगन्नाथ मंदिर नागफेनी गुमला – Jagannath Temple Nagfeni Gumla

Gumla jile me ghumne ki jagah

जगन्नाथ मंदिर नागफेनी गुमला का एक धार्मिक स्थल है जो गुमला जिला के नागफनी में स्थित है यह मंदिर साउथ कोयल नदी के किनारे स्थित है, इस मंदिर के अंदर में जगन्नाथ भगवान की प्रतिमा भी है, इस जगह बहुत सुंदर है क्योंकि नदी का दृश्य बहुत अच्छा लगता है, यहां पर ज्यादातर लोग मकर संक्रांति के दिन आते हैं मकर संक्रांति के दिन बहुत बड़ा मेला लगता है और साउथ कोयल नदी के किनारे छठ के समय छठ पूजा भी किया जाता है।

नागफेनी जलप्रपात गुमला – Nagfeni Falls Gumla

Gumla jile me ghumne ki jagah

नागफेनी जलप्रपात गुमला जिला का एक पर्यटन स्थल है, जो नागफनी के सिसई ब्लॉक में स्थित है ,यह जलप्रपात साउथ कोयल नदी पर स्थित है यह जलप्रपात चट्टानों के बीच से बहती है जो की बहुत सुंदर एवं आकर्षक दिखाई देता है ,यहां जाकर लोग स्नान का भी आनंद लेते हैं यहां तक जाने के लिए सड़क का भी सुविधा है, आप चाहे तो जाकर इंजॉय कर सकते हैं |

देवाकी मंदिर गुमला – Devaki Temple Gumla

Gumla jile me ghumne ki jagah

देवाकी मंदिर गुमला जिला का एक धार्मिक स्थल है यह मंदिर गुमला का सबसे पुरानी शिव मंदिर है जो घूमने जिले का घाघरा ब्लॉक में स्थित है यह जाने के लिए मुख्य हर सड़क से जा सकते हैं ,यह मंदिर के पास घाघ नदी बहती है जो की अलग ही प्राकृतिक सुंदर दिखाई देता है इस मंदिर के अंदर में शिव भगवान की शिवलिंग भी बनाया गया है यहां पर जाकर शिव पार्वती और अन्य देवी देवताओं का दर्शन कर सकते हैं | यहां पर सावन के समय भक्तों जल चढ़ाने के लिए आते हैं,महाशिवरात्रि के दिन बहुत बड़ा मेला भी लगता है |

हापामुनी महामाया मंदिर गुमला – Hapamuni Mahamaya Temple Gumla

Gumla jile me ghumne ki jagah

हापामुनी महामाया मंदिर गुमला जिले का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है यह मंदिर में माता महामाया मंदिर जी का प्रतिमा है, यह गुमला जिला के घाघरा ब्लॉक से 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित है आप यहां पहुंचकर माता महामाया जी और विष्णु भगवान की प्रतिमाएं का दर्शन कर सकते हैं इस मंदिर की स्थापना गजघात राय नाग राजवंश के 22वें और राजा मोहन राय के बेटे के द्वारा की गई थी | इस मंदिर के चलते गांव का एक अलग ही पहचान बन गया है ,यहां पर नवरात्रि के समय बहुत भीड़ रहता है |

Gumla Map

FAQs

गुमला जिला क्यों प्रसिद्ध है?

मुंदरी भाषा में अपने शब्द ‘गुमला’ को सबसे लोकप्रिय माना जाता है, जो चावल प्रसंस्करण कार्य (धान-कूटना) में स्थानीय जनजातियों के कब्जे से संबंधित है।

गुमला का पुराना नाम क्या है?

1899 में गुमला जिला का नाम लोहरदगा से रांची तक बदल दिया गया था. 

गुमला को किस नाम से जाना जाता है?

ब्रिटिश शासन के दौरान गुमला लोहरदगा जिले के अंतर्गत था। 1843 में इसे बिशुनपुर प्रांत के अंतर्गत लाया गया जिसे आगे चलकर रांची नाम दिया गया।

गुमला का अर्थ क्या है?

सबसे संबंधित नाम ” गुमला ” जो मुंडारी भाषा से आया है। यहाँ के स्थानीय जनजातियों की आजीविका मुख्यतः चावल प्रसंस्करण कार्य (धन-कुटना), दूसरा ‘गौ-मेला’ मवेशी मेला है। मवेशी मेला हर मंगलवार को गुमला शहर में आयोजित किया जाता था। ग्रामीण इलाकों में, नागपुरी और सादरी लोग अबतक इसे ‘गोमिला’ कहते हैं।

संबंधित पोस्ट देखें:-

1 thought on “10+Gumla jile me ghumne ki jagah | गुमला जिले में घूमने की जगह”

Leave a Comment